Friday 17-Apr-2026

एतना गोली मारेंगे... पहचानता है, केकर बेटा है रे? बिहार में दिखी वार्ड पार्षद की गुंडई, तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

एतना गोली मारेंगे... पहचानता है, केकर बेटा है रे? बिहार में दिखी वार्ड पार्षद की गुंडई, तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने मुजफ्फरपुर नगर निगम के एक वार्ड पार्षद की दबंगई और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया है। सत्तापक्ष के नेताओं द्वारा लगातार जंगलराज कहकर दिए जाने वाले बयान पर तेजस्वी ने मंगलराज की बात कहते हुए निशाना साधा है।

तेजस्वी ने एक्स पर लिखा है कि देखिए, खुलेआम कैसे बीजेपी नेता दुकानों में घुस व्यवसायियों पर पिस्तौल तान दे रहे हैं। गाली-गलौज के साथ मार-पीट कर रहे है। रंगदारी नहीं तो धंधा बंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी की यही कार्य संस्कृति है। जो जितना बड़ा गुंडा, बलात्कारी, अपराधी और रंगबाज वो उतना ही बड़ा नेता बनने की ओर अग्रसर। यही इनका मंगलराज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेबस और असहाय बन चुके हैं। अपराधी तांडव कर रहे हैं। क्या यह सत्ता संरक्षित, संपोषित और प्रायोजित गुंडागर्दी नहीं है?

impact add4

दरअसल, मुजफ्फरपुर के वार्ड नंबर 10 के पार्षद अभिमन्यु चौहान अपने कुछ साथियों के साथ हार्डवेयर की एक दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की। दुकानदार और उनके भाई की पिटाई कर दी। इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो पिस्टल तानते हुए धमकी दी और कहा कि एतना गोली मारेंगे... पहचानता है, केकर बेटा है रे... इस घटना को लेकर करजा थाना इलाके के पकड़ी पकोही निवासी दुकानदार जितेंद्र कुमार ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। घटना बीते सोमवार की रात की बताई जा रही है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। अब इसे तेजस्वी यादव ने शेयर करते हुए सवाल उठाए हैं।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3