Friday 11-Sep-2026

मुजफ्फरपुर में कोचिंग संस्थान में छात्र ने की फायरिंग, छात्रा को लगी गोली; मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर में कोचिंग संस्थान में छात्र ने की फायरिंग, छात्रा को लगी गोली; मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, कोचिंग संस्थान में एक छात्र पिस्तौल लेकर पहुंचा। इस दौरान छात्र ने फायरिंग कर दी। छात्र के द्वारा की गई फायरिंग में एक छात्रा को गोली लग गई। ये घटना सकरा थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद कोचिंग संस्थान में हड़कंप मच गया। डर के मारे अन्य बच्चे भागने लगे। वहीं शिक्षक ने इस बात की सूचना परिजनों को देते हुए तत्काल इलाज के लिए छात्रा को मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गोली छात्रा के कमर के पास लगी है। वहीं छात्रा ने बताया कि कोचिंग क्लास में मेरे पीछे एक लड़का बैठा था। वह मेरे ही गांव का है, जिसके द्वारा गोली मार दी गई है। इस बीच पुलिस इस बात की अब खोजबीन में जुट गई है कि आखिर यह हथियार बच्चे को मिला कहां से?

impact add1

कोचिंग संस्थान में गोलीबारी की घटना बिहार की पहली घटना है। इस संबंध में सकरा थाना के थानेदार राजू कुमार पाल ने बताया कि कोचिंग क्लास में गोली चली है। छात्र ने गोली चलायी जो एक छात्रा को लगी है। छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रही है। पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4