Saturday 19-Sep-2026

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 18 बच्चे घायल, 3 की हालत नाजुक

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 18 बच्चे घायल, 3 की हालत नाजुक

बेगूसराय, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे मं 18 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती गया है, जिसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना के पास एनएच 31 की है।

बताया जा रहा है कि ट्रक द्वारा स्कूल वैन में जबरदस्त टक्कर मारे जानें से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में स्कूल वैन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रिफाइनरी थाना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है।

impact add3

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सर्विस लाइन में कुछ गाड़िया लगी हुई थी। उसी दौरान एक ट्रक ओवर टेक करने लगा, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और ये हादसा हुआ है। हादसे में घायल सभी बच्चे देबना और पपरौर के रहने वाले है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4