Tuesday 14-Apr-2026

बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी निजात

बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी;  गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी निजात

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के 25 जिलों में इस माह सामान्य से अधिक और पटना सहित 13 में सामान्य से कम बारिश होगी। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को अगस्त में पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान उत्तर और दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। इस दौरान उत्तर और दक्षिण-पश्चिम भाग के अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। लेकिन दक्षिण-मध्य और पूर्व भाग के जिलों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बिहार में जुलाई में सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि जून में भी लगभग 50 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। कम बारिश की वजह से बिहार में सूखे के हालात बन गए हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को सूबे के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बताया है कि किशनगंज, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा व अररिया में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के दक्षिण एवं उत्तर-पूर्वी भाग के एक या दो जिलों में गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

impact add3

कहां होगी सामान्य से अधिक बारिश?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, छपरा, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में सामान से अधिक बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में होगी कम बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 13 जिलों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इसमें पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल हैं।

अगस्त में भी गर्मी से नहीं मिलेगी निजात
मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार अगस्त में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इससे भीषण गर्मी का एहसास होगा। लेकिन बारिश समाप्त होते ही भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।