Sunday 08-Mar-2026

नीट पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, दाखिल की पहली चार्जशीट

नीट पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, दाखिल की पहली चार्जशीट

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024 के प्रश्न पत्र लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जेल में बंद 13 अभियुक्तों के खिलाफ अपना पहला आरोप-पत्र विशेष अदालत में दाखिल कर दिया।

सीबीआई ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि इस मामले के 13 अभियुक्तों नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार-1, रौशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज के खिलाफ यह आरोप पत्र भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी, 201, 409, 380, 411, 420 और 109 के तहत दाखिल किया गया है।

impact add4

 

सीबीआई ने बयान में कहा है कि अनुसंधान के दौरान फॉरेंसिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नोलॉजी, सीसीटीवी फुटेज और टावर लोकेशन जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल सबूत इकट्ठा करने के लिए किया गया है।