Friday 05-Dec-2025

IAS अधिकारी संजीव हंस पर गिरी गाज, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के पद से हटाए गए

IAS अधिकारी संजीव हंस पर गिरी गाज, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के पद से हटाए गए

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के प्रशासनिक गलियार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव आईएएस अधिकारी संजीव हंस को उनके पद से हटा दिया गया है। दरअसल, कुछ दिन पहले ईडी की टीम ने संजीव हंस के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। वह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक भी थे। इस पद से भी उनको मुक्त कर दिया गया है। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने उनके तबादले का आदेश जारी किया।

सरकार के अवर सचिव सिद्धेश्वर प्रसाद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से संजीव हंस द्वारा धारित पद और अतिरिक्त प्रभार से उन्हें मुक्त किया जाता है। उन्हें इस व्यवस्था के तहत सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है। संदीप पौण्डरीक अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग और अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

impact add2

गौरतलब है कि पटना के रूपसपुर थाने की प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) संख्या 18/2023 दिनांक 09 जनवरी.2023 के आधार पर ईडी ने संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच शुरू की है। उन पर एक महिला वकील के यौन शोषण तथा भ्रष्टाचार व धन शोधन के अपराध से संबंधित अन्य गतिविधियों में उनकी संलिप्तता के आरोप हैं। हालांकि अभी इनसे संबंधित मामले की सुनवाई सक्षम कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले माह 16 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1997 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

ईडी ने की थी छापेमारी
ईडी ने संजीव हंस के पटना स्थित सरकारी आवास व देश के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। ईडी की छापेमारी के बाद ही यह चर्चा थी कि हंस को सरकार बिजली कंपनी की जिम्मेदारी से मुक्त करेगी।