Saturday 02-May-2026

पटना में गंगा का विकराल रूप, कई जगह खतरे के निशान से ऊपर; निचले इलाकों में भरा पानी, सहमे लोग

पटना में गंगा का विकराल रूप, कई जगह खतरे के निशान से ऊपर; निचले इलाकों में भरा पानी, सहमे लोग

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। गंगा नदी के किनारे बनी हुई झोपड़ियां डूब गई हैं। राजधानी पटनी की बात करें तो गुरुवार को गांधी घाट पर गंगा अपने तल से साढ़े आठ मीटर ऊपर और खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। सैर करने की जगह यानी रिवर फ्रंट पर पानी पहुंच गया है। गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर सुबह में छह बजे 48.70 मीटर मापा गया है। जबकि खतरे का निशान स्तर 48.60 है। शाम में जलस्तर और बढ़ गया।

शहर के साथ जिले के ग्रामीण इलाकों में गंगा का रौद्र रूप दिखने लगा है। शहर के गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान से लगातार ऊपर बह रही है। वहीं बख्तियारपुर और दानापुर के नीचले इलाके में भी पानी प्रवेश कर गया है। बख्तियारपुर में गंगा के उफान से पांच पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दानापुर के निचले हिस्सों में गंगा का पानी पहुंचने से लोग सहम गए हैं। फिलहाल गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने की आशंका जताई गई है।

impact add3

गुरुवार को सुबह में गांधी घाट पर लाल निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर था जबकि देर शाम तक गंगा का जलस्तर और बढ़ गया। शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक गांधी घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में 22 सेंटीमीटर बढ़ोतरी की आशंका है। वहीं दीघा घाट और हाथीदह में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।