Saturday 19-Sep-2026

बिहार में बेखौफ शराब तस्कर! रेड मारने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

बिहार में बेखौफ शराब तस्कर!  रेड मारने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

बेतिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के बेतिया से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में गुरुवार की सुबह शराब की खेप की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल पुलिस कर्मियों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में चल रहा है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक्साइज ड्यूटी पर पुलिस शिवराजपुर में छापेमारी करने गई। इसी दौरान शराब तस्करों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ मारपीट शुरू हो गई, जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। हमले के बाद घटनास्थल पर नौतन थाना पुलिस भी पहुंची हुई है। इस घटना के बाद पूरे शिवराजपुर पंचायत में दहशत का माहौल कायम है। फिलहाल शराब तस्कर फरार बताए जा रहे हैं।

impact add2

बेतिया उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी पर पुलिस शिवराजपुर में छापेमारी करने गई थी, इसी दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। किसी भी कीमत पर शराब का तस्करी नहीं होने दिया जाएगा। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add1