Saturday 19-Sep-2026

जीतन राम मांझी ने लालू यादव को दी चुनौती, कहा-अपने दादा और परदादा का नाम बताएं

जीतन राम मांझी ने लालू यादव को दी चुनौती, कहा-अपने दादा और परदादा का नाम बताएं

गया, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और आरजेडी प्रमुख लाल प्रसाद यादव के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब जीतन राम मांझी ने लालू को अपने पूर्वजों का नाम बताने की चुनौती दी है। मांझी ने कहा है कि लालू जी अपने दादा और परदादा का नाम बताएं। इससे पता चल जाएगा कि लालू जी कौन जाति के हैं।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जाति जिनकी गड़बड़ होती है, वही जाति की बात करते हैं। उन्होंने गलत बात फैलायी है। हमको शर्मा कहते हैं तो क्या हम शर्मा हैं? हम अपने बाबू जी, बाबा, परबाबा का नाम बता सकते हैं। लालू यादव अपने बाबा और परबाबा का नाम बताएं। लालू यादव ये नहीं बता पाएंगे।

impact add2

दरअसल, लालू यादव और जीतन राम मांझी के बीच यह जुबानी जंग तेजस्वी यादव के बयान से शुरू हुआ। इसके बाद जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू यादव को गड़रिया बताया था। इसके बाद लालू यादव ने भी अपने बयान में जीतन राम मांझी को मुसहर बताया था।

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'लालू यादव गड़ेरिया हैं। उनके पिता गड़ेरिया के जन्में हुए हैं। इसलिए वे यादव नहीं हैं। मांझी के इस बयान पर लालू यादव ने भी पलटवार किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जीतन राम मांझी मुसहर हैं क्या?

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2