Tuesday 16-Jun-2026

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

हाजीपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

देश के विभाजन की विभीषिका की याद में देश भर में आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को पूर्व मध्य रेल द्वारा बुधवार को हाजीपुर मुख्यालय, समस्तीपुर, दानापुर, धनबाद तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों पर देश विभाजन की विभीषिका को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी लगायी गयी।

हाजीपुर में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय के साथ स्वतंत्रता सेनानी नन्ददेव प्रसाद द्वारा भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उच्चाधिकारी, कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट्स व गाइड्स, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। प्रदर्शनी में विभाजन की विभीषिका का दंश झेलने वाले लोगों के चित्र, तत्कालीन समाचार पत्रों का कतरन आदि प्रदर्शित किए गए हैं।

महाप्रबंधक ने छत्रपाल सिंह ने कहा कि भावी पीढ़ियों, जिसने देश के विभाजन की त्रासदी को नहीं देखा है, इससे अवगत कराना इस दिवस का प्रमुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए अति आवश्यक है कि भूतकाल में राष्ट्र ने जो त्रासदी देखी है, उसे स्मरण करके पुनः संकल्प लें कि इस तरह की परिस्थितियां दुबारा न आए। पूर्व मध्य रेल के अन्य कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शनी लगायी गयी है। स्टेशनों पर लगायी गयी फोटो प्रदर्शनी को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं और विभाजन की विभीषिका को गहराई से महसूस कर रहे हैं।

फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है कि देश का विभाजन किसी भी विभीषिका से कम नही था जिसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है। देश के लोगों ने लाखों कुर्बानियां देकर ब्रिटिश हुकूमत से आजादी प्राप्त की थी, लेकिन देश की आजादी के साथ देश का विभाजन भी हुआ। देश विभाजन की विभीषिका में नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा और बहुतों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान के दर्द को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add6