Wednesday 05-Aug-2026

तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश...

तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश...

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर आरजेडी कार्यकर्ता और नेता ने अपने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं तेजस्वी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने उन्हें सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी है। अपने पोस्ट में उन्होंने अपने छोटे बाई को दुनिया का सबसे अद्भुत इंसान बताया है। तेज प्रताप ने लिखा कि पूरी दुनिया के सबसे अद्भुत इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं! ईश्वर आपके इस विशेष दिन पर आपको अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए किए गए सभी अच्छे कार्यों और परिवार, दोस्तों और समग्र रूप से समाज में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आशीर्वाद दें।

वहीं राजधानी पटना समेत तेजस्वी के आवास के बाहर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बैनर और पोस्टर लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पोस्टर के माध्यम से तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री भी बताया गया है। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव के बधाई वाले पोस्टर में कई बातें लिखी गई हैं।

पोस्टर में 'सिर्फ वादा नहीं मजबूत इरादा चलो चले तेजस्वी के साथ' लिखा है। आगे नई सोच नया बिहार 2025 में तेजस्वी सरकार जैसे नारों के साथ तेजस्वी यादव को बधाई दी गई है। वहीं एक अन्य पोस्टर की बात करें तो उसे पोस्टर में लिखा गया है कि बिहार में नौकरी और रोजगार का उजाला बिखरने वाले तेजस्वी सूरज को जन्मदिन की बधाई।

impact add5

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add1