Saturday 19-Sep-2026

नीट पेपर लीक: CBI को मिली बड़ी कामयाबी, भुवनेश्वर से 3 आरोपी अरेस्ट; पटना में हुई पेशी

नीट पेपर लीक: CBI को मिली बड़ी कामयाबी,  भुवनेश्वर से 3 आरोपी अरेस्ट; पटना में हुई पेशी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीन अन्य आरोपितों को भुवनेश्वर से मंगलवार की रात गिरफ्तार किया। इनमें रंजीत कुमार, अमित प्रसाद और धीरेंद्र कुमार शामिल हैं। इन तीनों को पटना स्थित विशेष सीबीआई अदालत में बुधवार को पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को 5 अगस्त तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया।

इनसे पूछताछ में कई अहम बातों के खुलासे की संभावना है। गिरफ्तार किए गए ये तीनों सेटर गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। इनकी भूमिका पेपर लीक में काफी अहम रही है। इन तीनों से पूछताछ में कई अहम बातों का खुलासा हो सकता है।

impact add5

साथ ही संजीव मुखिया, अतुल वत्स समेत कुछ अन्य बड़े सेटरों के बारे में कई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है। इनकी निशानदेही पर गिरफ्तारी हो सकती है।