Wednesday 05-Aug-2026

संभल की घटना पर विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर पलटवार, कहा- गुंडों को पालने वाले लोग...

संभल की घटना पर विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर पलटवार, कहा- गुंडों को पालने वाले लोग...

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस दौरान तेजस्वी यादव के बयान पर भी निशाना साधा और उनके उस बयान को भी गलत ठहराया, जिसमें उन्होंने यूपी पुलिस की कार्यशेली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि जो पुलिस गुंडाराज माफिया राज को खत्म करता है, उसे गुंडा कहकर ये संवैधानिक पद को कलंकित कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम विजय कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव गुंडों को पालने वाले लोग हैं। ये गुंडाराज माफिया राज लाने वाले लोग हैं और जो पुलिस गुंडाराज माफिया राज को खत्म करता है उसे गुंडा कहकर ये संवैधानिक पद को कलंकित कर रहे हैं। ऐसे बयान संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति कतई नहीं दे सकता है। तेजस्वी यादव जी आपके पिताजी भी गुंडाराज जंगल राज लाने वाले लोग थे। आप उनसे भी 2 कदम आगे निकल गए हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान स्थानीय लोगों ने सर्वे टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस ने जब लोगों को रोकने की कोशिश की तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने हवा में फायरिंग कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की, इस दौरान दूसरी तरफ से भी फायरिंग की गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और फिर लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4