Wednesday 10-Dec-2025

लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, फिर से ICU में भर्ती; बेटे ने कहा- इस बार काफी मुश्किल है

लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, फिर से ICU में भर्ती; बेटे ने कहा- इस बार काफी मुश्किल है

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार की स्वर कोकिला व पद्मविभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत फिर से खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती किया गया है। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने वीडियो जारी कर कहा है कि सच्ची खबर है, मां वेंटिलेटर पर हैं। प्रार्थना जारी रखिये, मुश्किल है, इस बार काफी मुश्किल है। ये रियल अपडेट है। बता दें कि शारदा सिन्हा की सेहत में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू (ICU) से प्राइवेट वॉर्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन फिर से उनकी तबीयत खराब होने के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है।

अंशुमन सिन्‍हा ने बताया कि पिछले 13 दिनों से इलाज जारी है। साथ ही कहा कि बिहार सरकार की तरफ से आर्थिक मदद का आश्‍वासन दिया गया था। हालांकि, अभी तक पैसा नहीं मिला है। शारदा सिन्‍हा की हालत देखते हुए परिजनों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। बता दें कि शारदा सिन्‍हा को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी दिक्‍कत आने के बाद उनका लगातर दिल्‍ली में इलाज चल रह है।

वीडियो देखें

 

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5