Wednesday 29-Apr-2026

मंत्री शीला मंडल ने नीतीश कुमार की तुलना महाभारत के अर्जुन से की, कहा- उपचुनाव में होगी NDA की जीत

मंत्री शीला मंडल ने नीतीश कुमार की तुलना महाभारत के अर्जुन से की, कहा- उपचुनाव में होगी NDA की जीत

रोहतास, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना महाभारत के अर्जुन से की है। सोमवार को शीला मंडल रोहतास में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी, जहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का विजन महाभारत के अर्जुन की तरह स्पष्ट है। उन्हें पता है कि कि लक्ष्य को भेदना है, जिसे पूरा बिहार जानता है। बिहार के विकास के लिए जिस विजन की आवश्यकता है, वह सीएम नीतीश कुमार में स्पष्ट दिखाई देता है।

दरअसल, बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। महागठबंधन इन सीटों पर जीत का दावा कर रहा है। परिवहन मंत्री शीला मंडल से पत्रकारों ने इसी बाबत सवाल किया तो उन्होंने चारों सीट पर एनडीए की जीत का दावा किया। इसका कारण बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने लक्ष्य यानी कि बिहार के विकास को लेकर संजीदा रहते हैं। यही कारण है कि वह लोगों के दिल में बसे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार में विकास हुआ है। जनता उन्हें पसंद करती है।

impact add3

शीला मंडल ने कहा कि आज बिहार में महिलाएं तथा अति पिछड़ा समाज के लोग मुख्य धारा में शामिल होकर प्रदेश के विकास में कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं, यह नीतीश कुमार की देन है। आज गरीबों के बच्चे स्कूल जा रहे हैं तथा तमाम नागरिक सुविधाओं का बिहार के लोग आनंद ले रहे हैं, यह सब नीतीश कुमार की देन है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के विजन को देखते हुए सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी।