Saturday 13-Jun-2026

विभाजन झेलने वाले लोगों के लिए सीएए मोदी का मरहम : सुशील मोदी

विभाजन झेलने वाले लोगों के लिए सीएए मोदी का मरहम : सुशील मोदी

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने संसद से पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि इससे पड़ोसी मुस्लिम राष्ट्रों में प्रताड़ित अल्पसंखयक हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लाखों लोगों को भारत में नए सिरे से सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलना आसान होगा। यह कानून देश-विभाजन की ऐतिहासिक त्रासदी के घावों पर मोदी का मरहम साबित होगा।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम-बहुल पड़ोसी देशों में लंबी प्रताड़ना और अपमान झेल कर भारत में शरण लेने को विवश लोग अब यहां राशन कार्ड बनवा कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे और मतदाता भी बन सकेंगे। इस मानवतावादी पहल का विरोध क्यों? सीएए लागू कर भाजपा ने अपना संकल्प और संविधान निर्माताओं का सपना पूरा किया, जबकि संविधान की दुहाई देने वाले राजद, कांग्रेस और वामदल केवल मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए इस कानून का विरोध कर रहे हैं।