Wednesday 10-Dec-2025

नाबालिग दोस्त के बर्थडे पार्टी में फायरिंग, पुलिस ने लिया एक्शन; 5 अरेस्ट

नाबालिग दोस्त के बर्थडे पार्टी में फायरिंग, पुलिस ने लिया एक्शन; 5 अरेस्ट

आरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

आरा नगर थाने की पुलिस ने हथियार के साथ बर्थडे पार्टी मना रहे दो नाबालिग सहित पांच दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पांचों नगर थाना क्षेत्र में सिंगही मोड़ के समीप बक्सर-पटना फोरलेन के किनारे एक नाबालिग दोस्त की बर्थडे पार्टी के जश्न में फायरिंग कर रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गयी और पांचों को पकड़ लिया। इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, पांच गोलियां, चार मोबाइल, एक खोखा और कुछ रुपये बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार दोस्तों में दो नाबालिगों के अलावा मनोज साह के पुत्र अरुण कुमार, उमेश माली के पुत्र उनेश कुमार और मनोज कुमार सिंह के पुत्र रंजन कुमार शामिल हैं। सभी नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज के रहने वाले हैं।

एसपी राज ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम सूचना मिली कि कुछ अपराधी तत्व हथियार के साथ बर्थ डे पार्टी मनाने सिंगही मोड़ के पास फोरलेन किनारे पहुंचे हैं। उनकी ओर से हथियारों के प्रदर्शन के साथ फायरिंग की जा रही है। सभी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में भी हैं।

impact add2

इस आधार पर तत्काल कार्रवाई करते थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में सेक्टर अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सिंगही मोड़ के पास छापेमारी करते हुए दो नाबालिग समेत पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल, पांच गोली, एक खोखा, एक मैगजीन, पांच मोबाइल और कुछ रुपये बरामद किये गये। इस संबंध में पांचों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4