Wednesday 29-Jul-2026

पूर्णिया में मर्डर, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव की गोली मारकर हत्या

पूर्णिया में मर्डर, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव की गोली मारकर हत्या

पूर्णिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

पूर्णिया जिले के कसबा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव की बुधवार की रात नौ बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उनके घर के आगे उन्हें गोली मारी। गंभीर स्थिति में उनको इलाज के लिए एक निजी अस्पातल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, घटना की खबर से समूचे कसबा नगर में दहशत का माहौल है।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रोज की तरह घर के दरवाजे के पास टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से एक बदमाश पैदल आया और उनको गोली मारकर भाग गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में पूर्व नप अध्यक्ष को गंभीर स्थिति में एक निजी अस्पातल में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे कसबा नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल छा गया है।

impact add3

मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि मामले को लेकर तहकीकात की जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद से परिजन स्तब्ध हैं। अभी घटना के बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहे हैं।