प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने बड़ा हमला बोला है। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती ने गुरुवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि अगर जनता ने मौका दिया और इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के नेता जेल के अंदर होंगे। मीसा भारती के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जो लोग डरे सहमे हैं, उनकी आवाज निकल रही है। यही लोग हैं जो चपरासी क्वार्टर में रहते थे, आज महलों में रहते हैं।
वहीं एनडीए के पाटलिपुत्र सीट से प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने चैलेंज करते हुए कहा कि पहले तो जेल पहुंचाने वाले लोग अपनी खैरियत कर लें और अपने आप को बचा लें। चुनौती देते हैं कि रामकृपाल यादव जो 40 वर्षों से राजनीतिक जीवन में है और छह बार सांसद, दो बार विधानसभा सदस्य रह चुका है, उसके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जेल पहुंचाकर दिखाएं।
रामकृपाल यादव ने आगे कहा कि हमारे एफिडेविट के बाद कोई संपत्ति नहीं है। इन संपत्ति की जांच कर देख लें। हमारे पास दिल्ली में फार्म हाउस नहीं।है. प्रधानमंत्री मोदी तो आसमान हैं, उन पर जो थूकेगा उसके ऊपर खुद थूक पड़ेगी।