Saturday 19-Sep-2026

राज्यपाल की हाईटी में शामिल हुए नीतीश कुमार, तेजस्वी ने किया किनारा

राज्यपाल की हाईटी में शामिल हुए नीतीश कुमार, तेजस्वी ने किया किनारा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को यहां राजभवन में जलपान समारोह में शामिल हुए, लेकिन राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव इसमें नहीं आये। यह घटनाक्रम इन अटकलों की पृष्ठभूमि में आया है कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष कुमार, महागठबंधन का साथ छोड़ सकते हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी कर सकते हैं।

हालांकि बिहार जेडीयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए दिया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनकी पार्टी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में वापसी के बारे में सोच रही है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में सब कुछ ठीक है और मीडिया की अटकलें किसी एजेंडे से प्रेरित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं कल और आज भी मुख्यमंत्री से मिला। यह एक नियमित मामला है। चल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। हम उन अफवाहों को भी खारिज करते हैं कि पार्टी विधायकों को तुरंत पटना आने के लिए कहा गया है।

उन्होंने नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के गणतंत्र दिवस परेड में एक-दूसरे से दूर बैठे होने को अधिक तवज्जो नहीं दी और कहा कि हम मजबूती से इंडिया गठबंधन के साथ हैं।