Wednesday 26-Aug-2026

बांका में कर्ज से परेशान एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, पति-पत्नी और बेटे की मौत; 2 की हालत नाजुक

बांका में कर्ज से परेशान एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, पति-पत्नी और बेटे की मौत; 2 की हालत नाजुक

बांका, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया, जिससे पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को गंभीर हालत में भागलपुर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान कन्हैया महतो, उसकी पत्नी गीता देवी और बेटे धीरज कुमार के रूप में हुई है, जबकि बेटी सविता कुमारी और राकेश कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बलुआ गांव में शुक्रवार की देर रात कन्हाय महतो समेत उसके परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया। सभी लोगों को ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में कन्हाय महतो की मौत हो गयी। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान कन्हाय महतो की पत्नी गीता देवी और बेटे धीरज कुमार की भी मौत हो गयी।

impact add5

घटना को लेकर मृतक की बेटी सविता कुमारी ने बताया कि मेरे पिता पर बहुत ज्यादा कर्ज हो गया था। किस्त वाले लगातार परेशान कर रहे थे। इसी बात को लेकर पिताजी और मां बहुत परेशान रहते थे। कल पहले मेरे दोनों भाइयों को और फिर मुझे खिलाने के बाद मां और पिताजी ने भी अनाज में डालने वाली टिकिया खा लिया। जिस वजह से मां और पिताजी की मौत हो गई।

वहीं अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद हमने तुरंत 112 की टीम को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने सभी को रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उनको भागलपुर रेफर कर दिया। रास्ते में पति की मौत हो गई, वहीं कुछ देर के बाद इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत की सूचना मिली है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4