Saturday 19-Sep-2026

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, बीजेपी के आला नेताओं से मुलाकात संभव

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, बीजेपी के आला नेताओं से मुलाकात संभव

देश में लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां उनके कुछ दिनों तक ठहरने की संभावना है। नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर जनता दल (यूनाइटेड) के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि नीतीश कुमार अपनी नयी दिल्ली यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि वित्त आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल 10 जून को पटना आ सकता है और उसके साथ बिहार सरकार की राज्य के लिए विशेष दर्जा और विशेष पैकेज की मांग पर चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बिहार के लिए केंद्रीय कोष में हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग पर भी चर्चा हो सकती है।