बिहार विद्यालय परीक्षा समिति शनिवार को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगी। बिहार बोर्ड के मुख्य सभागार में रिजल्ट दोपहर डेढ़ जारी किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट जारी करेंगे। इसबार इंटर की परीक्षा में 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। पिछले एक सप्ताह से टॉपरों छात्रों का साक्षात्कार लिया जा रहा था। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरा होने के बाद बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि इंटर का रिजल्ट बेहतर हुआ है।