Sunday 14-Dec-2025

World Patient Safety Day: पेशेंट सेफ्टी के लिए निदान में हो सुधार, रोगी सुरक्षा दिवस का यही है आधार

World Patient Safety Day: पेशेंट सेफ्टी के लिए निदान में हो सुधार, रोगी सुरक्षा दिवस का यही है आधार

मुजफ्फरपुर/सहरसा, इपैक्ट लाइव टीम।

मुजफ्फरपुर के निंती कार्डियक केयर ने विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर लोगों को इसके बारे में बताया। इस बाबत अस्पताल ने लोगों से अपील बीमारियों के प्रति त्वरित और सुरक्षित एक्शन लेने की अपील की। निंती कार्डियक केयर के एम डी डॉ. गोपाल शरण ने कहा कि हर साल 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य रोगियों की सुरक्षा के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और रोगियों की क्षति को कम करने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करना है। साल 2024 में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का थीम है, "रोगी सुरक्षा के लिए निदान में सुधार। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का इस साल का स्लोगन है- इसे सही करें, इसे सुरक्षित बनाएं! इस थीम का मकसद है रोगियों को सुरक्षित और उच्च-गुणवत्ता वाली देखभाल देने के लिए सही और समय पर निदान सुनिश्चित करना है।

मुजफ्फरपुर स्थित निंती कार्डियक केयर के बिजनेस डायरेक्टर राज सहगल ने बताया कि पिछले कुछ सालों में हेल्थकेयर सिस्टम में हुई प्रगति के साथ, नई तकनीक, उपचार और दवाओं के आने से इलाज और भी जटिल हो गया है। इसलिए निदान में सतर्कता जरूरी है। डॉक्टरों के साथ मरीजों को भी इसमें शामिल करते हैं ताकि इलाज में कोई कॉम्प्लिकेशन ना आए।

सुरक्षित इलाज डाक्टर-मरीज दोनों की जिम्मेदारी
वइीं सहरसा के निंती कार्डियक केयर ने विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर लोगों को इसके बारे में बताया। इस बाबत अस्पताल ने लोगों से अपील बीमारियों के प्रति त्वरित और सुरक्षित एक्शन लेने की अपील की। हर साल 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य रोगियों की सुरक्षा के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और रोगियों की क्षति को कम करने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

2024 में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का थीम है 'रोगी सुरक्षा के लिए निदान में सुधार'। सहरसा स्थित निंती कार्डियक केयर के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गिरिजा शंकर झा ने बताया कि इलाज के दौरान काफी सतर्कता जरूरी है। मेडिकल लापरवाही और गलत दवाओं की वजह से कई बार मरीज मुश्किल में पड़ जाते हैं। इसलिए मरीजों की सुरक्षा का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है और उन्हें इस बारे में आगाह करना भी हमारी ड्यूटी है। पेशेंट सेफ्टी के लिए कई तरह की सावधानियां बरती जाती हैं ताकि इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं आए। हम इसे अपने मरीजों से भी सांझा करते हैं।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add3