Saturday 13-Jun-2026

मोतिहारी में तेज रफ्तार इनोवा पुल के रेलिंग से टकराई, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

मोतिहारी में तेज रफ्तार इनोवा पुल के रेलिंग से टकराई, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

मोतिहारी-मुजफ्फरपुर रोड पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी माई स्थान के समीप सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित कार मंदिर के समीप स्थित पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घायल युवक का इलाज शहर के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

मृतकों की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के वार्ड-11 मारवाड़ी गली निवासी श्रवण मस्करा (71), प्रेमा मस्करा (65) व अंजू मस्करा (28) के रूप में हुई है। गणेश शंकर मस्करा और गाड़ी चालक दिलीप उर्फ डब्बू घायल हैं। गणेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे सिर, सीने में गंभीर चोटें आई हैं। घायल गणेश एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।