Saturday 13-Jun-2026

पटना-लखनऊ के बीच वंदे भारत चलाने को डीडीयू तक दौड़ी खाली रैक

पटना-लखनऊ के बीच वंदे भारत चलाने को डीडीयू तक दौड़ी खाली रैक

पटना से लखनऊ वाया अयोध्या जाने वाली वंदेभारत ट्रेन के खाली रैक का सोमवार को पटना जंक्शन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक ट्रायल रन किया गया। सुबह 10.03 बजे यह ट्रेन पटना जंक्शन से डीडीयू के लिए रवाना हुई। बगैर किसी स्टेशन पर रुके हुए यह ट्रेन 12.10 बजे डीडीयू पहुंच गई।  डीडीयू तक आने में इसे दो घंटे सात मिनट का समय लगा। वहीं दोपहर 1 .45 बजे इस ट्रेन को डीडीयू से पटना जंक्शन के लिए रवाना किया गया। परंतु सकलडीहा में पहले से ही रेलवे ट्रैक पर काम करने के लिए ब्लॉक लिया गया था। इसके कारण वंदे भारत को लगभग डेढ़ घंटे तक कुछमन में ही रोककर रखना पड़ा। इसके बाद ट्रेन को 5.12 बजे शाम को पटना जंक्शन पहुंची।