Saturday 19-Sep-2026

बिहार में चल रहा ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल, तेजस्वी यादव का सनसनीखेज आरोप; कहा- जनता सब जानती है

बिहार में चल रहा ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल, तेजस्वी यादव का सनसनीखेज आरोप; कहा- जनता सब जानती है

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। राज्य में लॉ एंड आर्डर समाप्त होने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त होने की भी बात कह रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार पूर्व डिप्टी सीएम ने बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए पैसे लेने का आरोप भी लगाया।

मीडिया के साथ बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि कैसे होता और क्यों होता है बिहार में सबको पता है। ये किसी से छुपा नहीं है कि बिहार में किस हिसाब से ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल हो रहा है। मुख्यमंत्री के आसपास जो चमचे बेलचे हैं, वही लोग खुलेआम करते हैं।

impact add5

तेजस्वी यादव ने कहा कि इन्हीं वजहों से बिहार में अपराध बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बिहार के डीजीपी के पास कोई पावर नहीं है। उनके एक रिकमेंडेशन को नहीं माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के आस पास रहने वाले अधिकारी पैसे लेकर सारा काम कर रहे हैं, इसलिए बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति गड़बड़ा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता यह सब जानती है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2