Saturday 19-Sep-2026

नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गए विजय चौधरी?

नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गए विजय चौधरी?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

जल संसाधन मंत्री सह जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि 2010 में 206 सीट एनडीए को आया था और 2025 में 220 सीट हम लोग जीतेंगे। इसके पीछे दो बड़े कारण हैं। एक तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जो काम किया है और दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास दर हासिल किया है। नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घातक जोड़ी के सामने विपक्ष कहीं टिकता ही नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष की ओर से कोई नहीं कह रहा है कि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। सड़क की स्थिति बेहतर नहीं हुई है। कोई नहीं कह रहा है कि पेयजल के स्तर पर काम नहीं हुआ है। विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को मुख्यमंत्री ने कुछ समय के लिए काम करने का मौका दिया। हालांकि विश्वसनीयता कायम नहीं रख पाए, लेकिन उस दौरान नीतीश कुमार ने जो काम किया उसमें श्रेय लेने की कोशिश में लगे हैं।

impact add3

वहीं एनडीए की बैठक में पशुपति पारस गुट को नहीं बुलाये जाने पर सफाई देते हुए विजय कुमार चौधरी ने कहा एनडीए के गठन का स्वरूप दिल्ली में बना है। वहां से जानकारी मिलेगी या फिर पशुपति पारस खुद बताएंगे कि वो कहां हैं।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add3