Sunday 14-Dec-2025

भारत हार गया, मोदी जी जीत गए... विनेश फोगाट के ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने पर कांग्रेस ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत हार गया, मोदी जी जीत गए... विनेश फोगाट के ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने पर कांग्रेस ने पटना में लगाए पोस्टर

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट के फाइनल में पहुंचने के बाद देश को पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड की उम्मीद जगी थी। हर कोई उनके खिताबी मुकाबले का इंतजार कर रहा था लेकिन उसी बीच खबर आई कि ओवर वेट के कारण विनेश को ओलंपिक से बाहर कर दिया गया। अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे बीजेपी का 'चक्रव्यूह' करार देते हुए गहरी साजिश की आशंका जताई है।

राजधानी पटना में बिहार कांग्रेस के नेताओं ने पोस्टर लगाया है, जिसमें विनेश फोगट के अयोग्य करार दिए जाने के लिए बीजेपी को दोषी बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि भारत हार गया, मोदी जी जीत गए। पोस्टर में पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बहाने भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश की गई है। इसमें लिखा है कि चक्रव्यूह राजनीति से लेकर खेल के मैदान तक। इसके आगे पोस्टर में लिखा है कि सुना हुआ नहीं, दिखता आपातकाल।

impact add1

बता दें कि भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक में फाइनल मुकाबले के लिये अयोग्य ठहराये जाने के बाद गुरुवार को कुश्ती को अलविदा कह दिया। विनेश फोगाट ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई। माफ करना, आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके है। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2021-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी।