Tuesday 28-Jul-2026

नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, बेटे को लाठी-डंडे से पीटा; RJD नेता गिरफ्तार

नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, बेटे को लाठी-डंडे से पीटा; RJD नेता गिरफ्तार

नालंदा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में पैक्स चुनाव के परिणाम आने के साथ ही हिंसा बढ़ गई है। अपराधियों ने नालंदा में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष और उनके बेटे को घर में घुसकर गोली मार दी। बदमाशों ने घर के पास घेरकर पहले उनके बेटे पर लाठी-डंडे से प्रहार किया और फिर गोली मार दी। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मेघी नगमा गांव की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुंए आरजेडी नेता विजय मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरजेडी नेता नालंदा युवा के जिलाअध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। साथ ही वो मुखिया पद पर भी रह चुके है।

दीपनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने के आरोप में विजय मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजय मुखिया आरजेडी से जुड़े हुए है। उन्होंने बताया कि जख्मी पैक्स अध्यक्ष का बयान लेने के बाद विजय गोप समेत 6 को नामजद किया गया है।

impact add6

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष बनने के कुछ घंटे बाद ही शिवचरण प्रसाद अपने घर पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने दीपनगर बाजार स्थित देव स्थलों का भ्रमण कर आशीर्वाद लिया था। घर पहुंचने के तुरंत बाद हथियार से लैस बदमाशों ने उनके घर पर चढ़ गए। इस दौरान उनके बेटे को लाठी-डंडों से पीटा गया और फिर शिवचरण प्रसाद को गोली मार दी गई। घायल पैक्स अध्यक्ष की पत्नी स्वाति देवी ने मेघी नगमा पंचायत के मुखिया और पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6