Saturday 13-Jun-2026

Smart Meter नहीं चीटर है... बिहार विधानसभा परिसर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, विपक्ष का आरोप- ज्यादा आ रहा बिल

Smart Meter नहीं चीटर है... बिहार विधानसभा परिसर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, विपक्ष का आरोप- ज्यादा आ रहा बिल

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। गुरुवार को सत्र का चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही से शुरू होने से पहले विपक्ष ने विधानसभा परिसर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन किया। महागठबंधन विधायकों का कहना है स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल ज्यादा आने लगा है। गरीबों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

विपक्ष के विधायकों का कहना है कि रिचार्ज कब खत्म हो जाता है पता ही नहीं चलता। बिजली काट दी जाती है। बिजली की खपत कम हो रही है, लेकिन आपके घर का बिजली बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। सबसे महंगी बिजली बिहार में है। विपक्ष ने बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं ये चीटर है।

impact add1

वहीं दूसरी ओर बीजेपी इसे कोई मुद्दा नहीं मान रही है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर कोई मुद्दा नहीं है। सब्सिडी रेट पर बिजली गरीबों को दी जा रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के हर मुद्दे की हवा निकल गई है। बस जनता को यह लोग गुमराह कर रहे हैं।