Tuesday 21-Apr-2026

दो दिन के बिहार दौरे पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, 5 अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन

दो दिन के बिहार दौरे पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, 5 अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को दो दिन बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। जेपी नड्डा इन दो दिनों में पांच अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। पटना पहुंचने के बाद सबसे पहले जेपी नड्डा आईजीआईएमएस जाएंगे। आईजीआईएमएस में बने नए नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। पटना के बाद भागलपुर जाने का कार्यक्रम है। भागलपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यहां से वे गया जाएंगे। गया में मगध मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

दो दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे दिन शनिवार को जेपी नड्डा पटना साहिब के तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे। पटना सिटी में भी उनका एक छोटा सा कार्यक्रम है। इसके बाद जेपी नड्डा पीएमसीएच जाएंगे। पीएमसीएच में बन रहे नए ब्लॉक को देखेंगे। पीएमसीएच में निरीक्षण के बाद दरभंगा जाएंगे। दरभंगा में एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल का मुआयना करेंगे। दरभंगा में बिहार का दूसरा एम्स बनने वाला है। इसके लिए शोभन बाईपास के पास बिहार सरकार ने जमीन का अधिग्रहण किया है।

impact add2

जेपी नड्डा दरभंगा और मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच और दरभंगा के डीएमसीएच में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का निर्माण हो चुका है, उद्घाटन का इंतजार था। उत्तर बिहार के इन दोनों अस्पतालों पर बहुत दबाव है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में इलाज शुरू हो जाने के बाद बिहार की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add3