Tuesday 21-Apr-2026

VIDEO: विजय सिन्हा ने RJD को बताया असुरों की पार्टी, डिप्टी सीएम का बयान सुन तिलमिला जाएंगे तेजस्वी

VIDEO: विजय सिन्हा ने RJD को बताया असुरों की पार्टी, डिप्टी सीएम का बयान सुन तिलमिला जाएंगे तेजस्वी

दरभंगा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी को लेकर विवादित बयान दिया है। विजय सिन्हा ने आरजेडी को असुरों की पार्टी बताया है। दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 10 सितंबर से 'कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम' पर निकल रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर आरजेडी की ओर से जारी एक गाइडलाइन में कहा गया है कि हरे गमछा की जगह पार्टी की हरी टोपी एवं बैज के पहनावे को प्राथमिकता देनी है। इसी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने हमला करते हुए कहा कि आरजेडी एक संस्कृति है जो अराजकता, भय और समाज के अंदर उन्माद पैदा करती है।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि इनके गमछा और मुरेठा को देखते ही लोग इनकी पहचान कर लेते हैं। पहले असुरों के सींग होते थे, दांत निकले होते थे तो पहचान में आते थे। अब धीरे-धीरे सृष्टि में बदलाव के बाद सींग भी गायब हो गया और दांत भी गायब हो गया, जो असुर प्रवृत्ति के अराजकता उत्पन्न करने वाले गरीबों को, दलितों को, शोषितों को, पिछड़ों को सताने वाले और समाज को लूट कर अकूत संपत्ति जमा कर अपने परिवार की जमींदारी चलाने वाले हैं वो चेहरा छुपाना चाहते हैं।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव आ रहा है. ये लोगों को भरमाना चाहते हैं, बरगलाना चाहते हैं। पूरा बिहार यह जान चुका है कि जो बिहार के मान-सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाएगा, जो बिहार के शब्द को गाली नहीं बनाएगा, हम उसी के साथ चलेंगे। उन्होंने आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो रंग भेद, जाति भेद, क्षेत्र भेद करते रहेंगे, जनता जान गई है. जो अराजकता उत्पन्न करता है वो असुर है। वह असुर कभी मानवता के हित में नहीं सोच सकता।

impact add3