Saturday 19-Sep-2026

भू-माफिया द्वारा जबरन बाउंड्री निर्माण पर कार्रवाई की मांग

भू-माफिया द्वारा जबरन बाउंड्री निर्माण पर कार्रवाई की मांग

पिछले कुछ दिनों से, जिले के शाहपुर थाना थाना संख्या ३० क्षेत्र के अंतर्गत मौजा जमसौत के प्लॉट नंबर 122 और 124 पर भू-माफिया द्वारा जबरदस्ती बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा है। इस गैरकानूनी गतिविधि के विरोध में शिकायत करने पर भू-माफिया द्वारा जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। मठियापर निवासी प्रवीण कुमार ने इस संबंध में स्थानीय शाहपुर थाना को आवेदन भी दिया, पर कोई प्रभाव माफिया पर नहीं दिख रहा।

स्थानीय प्रशासन और शाहपुर थाना को सूचित करने के बावजूद, उनक द्वारा की गई कार्रवाई ने कोई प्रभाव नहीं डाला और बाउंड्री निर्माण का कार्य जारी है।

प्रवीण कुमार ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके और इस प्रकार के अवैध कृत्यों को रोका जा सके। प्रवीण कुमार ने बताया कि आशा है कि प्रशासन जल्द ही आवश्यक कदम उठाएगा और कानूनी प्रक्रिया को लागू कर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3