Saturday 19-Sep-2026

राहुल गांधी और लालू यादव को लेकर ये क्या बोल गए गिरिराज सिंह? ममता बनर्जी पर भी बोला हमला

राहुल गांधी और लालू यादव को लेकर ये क्या बोल गए गिरिराज सिंह? ममता बनर्जी पर भी बोला हमला

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुर्का को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि आज पूरी दुनिया में जो इस्लामिक देश हैं, वहां भी बुर्का के खिलाफ कई जगह आंदोलन चल रहा है, लेकिन भारत के अंदर कट्टरपंथियों के कारण एक नई संस्कृति की देन शुरू हुई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला।

गिरिराज सिंह ने कहा कि जब कोई धर्म गुरु अरशद मदनी जैसा कहे कि मैं पांच लाख लोग को लेकर वक्फ बोर्ड के खिलाफ पहुंच जाऊंगा, सड़क पर जमा करूंगा, यानी कानून से मतलब नहीं है। तौकीर राजा कहे मैं दिल्ली को घेर लूंगा, ओवैसी कहे कि मैं 15 मिनट में बता दूंगा, वोट के सौदागरों ने देश में आतंक जैसा माहौल पैदा कर दिया है। भारत में अब सौ करोड़ हिंदुओं को डराने-धमकाने का काम हो रहा है। वोट के सौदागर उनके साथ खड़े दिखेंगे चाहे राहुल गांधी हों या लालू यादव हों।

गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल हिंसा की राजधानी बन गई है। पश्चिम बंगाल की सरकार वहां कानून अपने पॉकेट में रखती है। एक खास समुदाय मुसलमान के लिए राज्य की सरकार काम करती है।

impact add1

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2