Sunday 10-May-2026

शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी वार्ड पार्षद का प्राइवेट पार्ट काट दिया

शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी वार्ड पार्षद का प्राइवेट पार्ट काट दिया

बिहार के छपरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मढ़ौरा में नर्सिंग होम की संचालिका ने सोमवार को अपने कथित प्रेमी वार्ड पार्षद पर चाकू से हमला कर दिया। उसका गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) काट दिया। पुलिस ने उसे रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा व वहां से पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस कथित प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

महिला ने आरोप लगाया कि वार्ड पार्षद के साथ पिछले दो साल से पति-पत्नी की तरह रह रहा था। वे दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। इधर जब उसकी नीयत पर जब संदेह हुआ तो उसने शादी करने का दबाव बनाया किंतु पार्षद ने शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने सोमवार को मढौरा मेन रोड स्थित अपने निजी नर्सिंग होम में एक साजिश के तहत बुलाया। बुलावे पर प्रेमी सोमवार को करीब सुबह साढ़े दस बजे उसके फर्जी नर्सिंग होम में पहुंचा। महिला ने बताया कि पहले प्रेमी को इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। फिर उसके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटकर वाशरूम के रास्ते बहा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची व उक्त फर्जी नर्सिंग होम से जख्मी प्रेमी को इलाज के लिए भर्ती कराया जहां। महिला ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने के धोखे से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है। महिला वैशाली की रहने वाली है। इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।