Wednesday 13-May-2026

Bihar weather: बिहार के इन 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, तेज हवा चलने की चेतावनी

Bihar weather: बिहार के इन 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट,  तेज हवा चलने की चेतावनी

राजधानी पटना समेत बिहार के 13 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं राज्य के शेष भाग में गरज व चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। पटना के कई इलाकों में सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। इससे पहले सोमवार को 21 जिलों के 34 शहरों में भारी से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है।

पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार की दोपहर तक सूरज के तल्ख तेवर के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित सूबे के 25 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और 10 शहरों के पारा में गिरावट आई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ नालंदा रहा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
जमुई, लखीसराय, बांका (एक या दो स्थानों पर अति भारी वर्षा) में ऑरेंज अलर्ट।
पटना, शेखपुरा, नालंदा, मुंगेर, गोपालगंज, सिवान, जहानाबाद, अरवल, बक्सर, भोजपुर (एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा) में येलो अलर्ट।