Saturday 24-Oct-2026

साली के साथ जीजा ने किया रेप, प्रेग्नेंट हुई; अबॉर्शन के बाद मौत; आरोपी अस्पताल से फरार

साली के साथ जीजा ने किया रेप, प्रेग्नेंट हुई; अबॉर्शन के बाद मौत; आरोपी अस्पताल से फरार

बेतिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के बेतिया में गर्भवती रेप पीड़िता की मौत अबॉर्शन के बाद हो गयी। बताया जा रहा है कि नाबालिग पीड़िता के साथ जीजा ने दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वह 4 महीने की गर्भवती हो गयी। जीजा ने उसे दवा देकर गर्भपात कराना चाहा जिससे उसकी हालात बिगड़ गयी। आनन-फानन में जीजा अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। इधर, इलाज के दो दिन बाद पीड़िता की मौत हो गयी। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश का माहौल है। लोग आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गयी है।

बेतिया एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर बेतिया पुलिस इस तरह का मामला सामने आने के बाद अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ऐसे अस्पताल में अवैध तरीके से अबॉर्शन कराया जाता है।

impact add4

यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की बतायी जा रही है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों ने उसके ममेरा जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि वे लोग मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं। बताया कि उनकी 15 साल की बेटी थी। गांव के ही ममेरा जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गयी।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add5