Wednesday 18-Feb-2026

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पटना में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पटना और पटना के बाहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया। शिविर में विशेष रूप से हृदय रोग, प्रसुति एवं स्री और शिशु रोग के मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया गया। इसके अलावा कार्डियोलॉजी मरीजों के लिए ईसीजी, ईको और सीरम क्रेटनिन, गाइनी मरीजों के लिए पेप स्मीयर और पीडियाट्रिक मरीजों के लिए हिमोग्लोबिन की जांच की भी निःशुल्क व्यवस्था की गयी थी। परामर्श के बाद अधिकांश मरीजों ने मुफ्त में जांच कराया। परामर्श देनेवालों में निदेशक सह कार्डियोलॉजिस्ट डा बीबी भारती, डा सुशांत पाठक, डा अनिता सिंह और डा राजीव रंजन रहे।

अस्पताल के निदेशक और जनरल सर्जन डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि यह शिविर सभी के लिए खुला था। हमारी अपेक्षा से आगे मरीजों ने इस शिविर के लिए अपना उत्साह दिखाया। शिविर में पहले से अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे लोगों के अलावा पहली बार पहुंचे लोगों को भी समुचित परामर्श दिया गया। निदेशक सह वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बीबी भारती ने बताया कि यह शिविर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक दो घंटे के लिए आयोजित किया गया था। इन दो घंटों के दौरान ही काफी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी बीमारी को लेकर डॉक्टरों से परामर्श लिया। इस शिविर के दौरान हमने पाया कि कई लोग जांच में लापरवाही के कारण
बीमारी को बढ़ाते चले जाते हैं। यहां मुफ्त जांच के कारण उनकी बीमारी पकड़ में आ गयी।

शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे लोगों ने फोर्ड हॉस्पिटल की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर से हमें मुफ्त में इतने बड़े अस्पताल में बीमारी दिखाने का मौका मिल गया। शिविर के दौरान यहां के कर्मचारियों ने बहुत ही सहयोगात्मक रवैया दिखाया।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add1