Saturday 19-Sep-2026

पूर्णिया में मर्डर, युवक की दोनों आंखें निकाली; चेहरे को तेजाब से जलाया

पूर्णिया में मर्डर, युवक की दोनों आंखें निकाली; चेहरे को तेजाब से जलाया

पूर्णिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्णिया जिले में अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले तो युवक की दोनों आंखें निकाल ली। इतने से भी जब उनका दिल नहीं भरा तो उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया। इसके बाद शव को बगीचा में पेड़ से लटका दिया। दिल दहला देने वाली घटना मरंगा थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

घटनास्थल पर पहुंचे मरंगा थाना के दारोगा अवधेश कुमार ने बताया कि शव को देखकर लगता है कि किसी दूसरे जगह हत्या कर मरंगा थाना क्षेत्र में शव को लाया है। युवक का चेहरा बुरी तरह जला हुआ है। दोनों आंख निकाली हुई है। ग्रामीणों ने शव की पहचान नहीं की है। मरंगा थाना में गुमसुदगी का मामला भी दर्ज नहीं है। प्रतीत होता है कि घटना किसी दूसरे थाना क्षेत्र की है। एफएसएल की टीम पहुंचकर छानबीन कर रही है।

impact add5

सोमवार की सुबह बगीचे में जब युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह झाड़ियों से होकर गुजरते हुए उनकी नजर लीची के पेड़ से लटकी लाश पर पड़ी। शव को देखकर लगता है कि किसी ने मारपीट कर इसकी हत्या कर दी।