Saturday 13-Jun-2026

बिहार में आज नहीं होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, कल होने की संभावना; जेडीयू बीजेपी के डेढ़ दर्जन नेता बनेंगे मंत्री

बिहार में आज नहीं होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, कल होने की संभावना; जेडीयू बीजेपी के डेढ़ दर्जन नेता बनेंगे मंत्री

बिहार में शुक्रवार को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। हालांकि भाजपा की सूची पर शीर्ष नेतृत्व की मुहर के बाद ही संख्या तय होगी कि कितने तथा कौन-कौन मंत्री बनेंगे। वैसे फिलहाल मंत्रिमंडल में जदयू और भाजपा के लगभग डेढ़ दर्जन विधायकों को शामिल किये जाने की सूचना है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शाम के पांच बजे हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार के स्तर पर तैयारी कर ली गई है।

बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार को काफी गहमागहमी रही। बैठकों का दौर जारी रहा और संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग में घटक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।

लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। बैठक में यह तय हुआ कि जदयू कोटे से छह से आठ विधायक-विधान पार्षदों को मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि भाजपा कोटे से 10-12 विधायक-विधान पार्षदों को नीतीश सरकार में शामिल किया जा सकता है। संभावित मंत्रियों को लेकर जदयू ने अपनी सूची तैयार कर ली है। लेकिन भाजपा कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं।

प्रदेश भाजपा इकाई ने आलाकमान को संभावित मंत्रियों की सूची भेज दी है। गुरुवार की सुबह तक मंत्रियों का नाम फाइनल हो सकता है। पार्टी नेताओं के अनुसार भाजपा आलकमान ने नामों पर सुबह मुहर लगा दी तो गुरुवार की शाम में ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। नाम नहीं आने पर शुक्रवार को शपथ ग्रहण होगा।