Saturday 19-Sep-2026

नालंदा में मछली बनाने को लेकर देवर से विवाद, पति ने पत्नी पर फेंका खौलता तेल

नालंदा में मछली बनाने को लेकर देवर से विवाद, पति ने पत्नी पर फेंका खौलता तेल

शेखपुरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

शेखपुरा जिले के बरबीघा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पत्नी के शरीर के कई अंग गंभीर रूप से झुलस गये हैं। हैरत की बात है कि घायल होने पर महिला को इलाज के लिए ससुराल वालों ने नहीं लाया। बल्कि, महिला के मायके वालों ने भर्ती कराया है।

घायल महिला ज्योति कुमारी ने बताया कि उसका मायका धरमपुर गांव में है। उनके पति फैजाबाद के बड़ी टोला मोहल्ले निवासी ज्योतिष कुमार हैं। मछली बनाने के दौरान देवर से महिला का विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर पति ने पत्नी पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया।

impact add1

महिला के सदर अस्पताल में पहुंचने पर स्वास्थ्य प्रबंधक ने महिला हेल्पलाइन को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक अमृता दयाल पहुंचीं और महिला का बयान कलमबद्ध किया। प्रबंधक ने बताया कि पति को नोटिस देकर महिला हेल्पलाइन बुलाकर मामले की छानबीन की जाएगी।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4