Sunday 12-Jul-2026

सीएम नीतीश कुमार के ऑफिस को उड़ाने की धमकी, अलकायदा ग्रुप के नाम से आया मेल; FIR दर्ज

सीएम नीतीश कुमार के ऑफिस को उड़ाने की धमकी, अलकायदा ग्रुप के नाम से आया मेल; FIR दर्ज

बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी पटना स्थित सीएम ऑफिस (CMO) को उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी अलकायदा संगठन के नाम से दी गई है। 16 जुलाई को ही ईमेल के माध्यम से मैसेज भेजकर कहा कि 'सीएम आवास को बम से उड़ा दिया जाएगा। बिहार की स्पेशल पुलिस भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। इसे हल्के में लेने की कोशिश न करें'। इसके बाद सचिवालय थाने के एसएचओ संजीव कुमार के बयान पर 2 अगस्त को अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस ईमेल धारक achw700@gmail.com के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा- 351(2) 8 (3) एवं) सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा-60 (1) के अंतर्गत औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बता दें कि अभी हाल ही में पटना सहित देश भर के एयरपोर्ट को भी बम से उड़ने की धमकी दी गई थी।

सीएमओ कार्यालय को बम से धमकी मिलने के बाद एफआईआर कर एटीएस ने जांच शुरू कर दी है। सचिवालय थाना थानाध्यक्ष संजीव कुमार के मुताबिक 16 जुलाई 24 को सीएमओ बिहार पटना के कार्यालय के ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज आया। यह मैसेज achw700@gmail.com के द्वारा भेजा गया था जिसमें सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। इस मैसेज में 'अलकायदा ग्रुप' लिखा हुआ है।

impact add5

धमकी भरे मैसेज के खिलाफ FIR में लिखा गया-संजीव कुमार पु०नि० सह थानाध्यक्ष सचिवालय थाना जिला पटना के पद पर पदस्थापित हूं। दिनांक-02.08.24 को समय करीब 05:35 बजे संध्या में सचिवालय थाना के सिरिस्ता कक्ष में अपना बयान लिखता हूं। दिनांक-16.07.24 को CMO पटना के ऑफिशियल मेल-ID पर achw700@gmail.com के द्वारा बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ऐसी धमकी सोशल मीडिया के जरिए देना एक संज्ञेय अपराध है।