Saturday 13-Jun-2026

अब किंग मेकर बनकर उभर रहा बिहार : तेजस्वी यादव

अब किंग मेकर बनकर उभर रहा बिहार : तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार अब किंग मेकर बन कर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में राजद को सबसे ज्यादा वोट मिला मिला है। वोटिंग परसेंट (मतदान प्रतिशत) भी सबसे ज्यादा हम लोगों का है। हम लोग की सीट में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली रवाना होने के पूर्व पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार हम लोगों ने और बिहार व देश की जनता ने मुद्दे की बात की थी, रोजगार की बात थी। भाजपा की विभाजनकारी नीतियां, नफरत की राजनीति, उसकी तानाशाही के खिलाफ लोगों ने वोट किया और इनको रोका है। देश की जनता ने संविधान बचाने के लिए, लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान किया।

तेजस्वी ने कहा कि मतदान का असर है कि भाजपा बहुमत से बहुत दूर रह गई है। भाजपा के पास खुद का बहुमत नहीं है और भाजपा के लोग दूसरे पर निर्भर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम तो यही चाहेंगे कि सरकार जो भी आए वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाये और हम लोगों ने 75 फीसदी जो आरक्षण की सीमा बढ़ाई है, उसे शेड्यूल 9 में डाला जाए। साथ ही साथ पूरे देश में जाति जनगणना कराना, यही हम लोगों की तीन मुख्य मांग होगी।