Saturday 13-Jun-2026

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? धूप खिलेगी या बढ़ेगी ठंड... जानिए

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? धूप खिलेगी या बढ़ेगी ठंड... जानिए

पटना सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट आएगी। जिस कारण सुबह और शाम लोगों को ठंड का एहसास होगा। लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी। वहीं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का पूर्वानुमान है।

बुधवार को राजधानी सहित प्रदेश के 28 शहरों का न्यूनतम पारा गिरा जबकि 3 शहरों में चढ़ा। वहीं पटना सहित 21 शहरों का अधिक तापमान चढ़ा और 10 का गिरा। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला 8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी और सबसे गर्म 24.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी व अररिया रहा।

पटना का अधिकतम पारा चढ़ा, न्यूनतम गिरा
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पटना के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में धूप खिली। पूरे दिन पछुआ का प्रवाह जारी रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी के न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।