Sunday 16-Aug-2026

छपरा में युवक की बेरहमी से हत्या, पहले गला रेता; फिर मार दी गोली

छपरा में युवक की बेरहमी से हत्या, पहले गला रेता; फिर मार दी गोली

छपरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के छपरा में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेहीया फोरलेन पर स्थित वाटर पार्क परिसर के पास हुई है। शव को बरामद कर लिया गया है। शव को देखकर लगता है कि पहले उसके गले पर हमला हुआ होगा, क्योंकि गले पर कटे का निशान मिला है। फिर उसे गोली मारी गई होगी।

शव मिलने की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जांच शुरू की। साथ वारदात की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। फॉरेंसिक टीम के साथ डीएसपी आए और इस हत्याकांड की जांच कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश करते रहे।

impact add3

मृतक का नाम रौनक कुमार है, जो कि मेहीया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हत्याकांड से पहले दिन में रौनक कुमार को काम करते हुए देखा गया था। हत्या की खबर से रौनक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसने और क्यों वारदात की इस बारे में घर के सदस्य भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी विशाल आनंद ने बताया है कि इस घटना की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या कैसे और किन परिस्थिति में की गई है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4