Sunday 07-Jun-2026

गया में दो बच्चियों संग हैवानियत, गैंगरेप के बाद मासूम को मार डाला; दूसरे की हालत नाजुक

गया में दो बच्चियों संग हैवानियत, गैंगरेप के बाद मासूम को मार डाला; दूसरे की हालत नाजुक

गया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के गया जिले के शेरघाटी व इमामगंज में मंगलवार को दो मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया। शेरघाटी में सात साल की दलित बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसकी जान ले ली। वहीं, इमामगंज में आठ की दलित बच्ची के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया।

शेरघाटी पुलिस ने मंगलवार को तड़के बच्ची का शव मोरहर नदी के किनारे से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में घटना की सूचना के तुरंत बाद दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल की टीम ने भी हादसे वाली जगह का मुआयना कर घटना का साक्ष्य एकत्र किया है।

वहीं, इमामगंज के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची को आरोपी के घर से बरामद किया। नाजुक स्थिति में बच्ची को रेफर किया गया है।

इस संबंध में एसएसपी ने कहा कि शेरघाटी में बच्ची के साथ हुई घटना में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इमामगंज से भी एक मामला सामने आ रहा है। पुलिस दोनों मामले को गंभीरता से ले रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4