प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा के तमाम छोटे-बड़े नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपना प्रोफाइल बदल लिया है। सभी नेताओं ने अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिख लिया है। दरअसल रविवार को गांधी मैदान की रैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पीएम पर हमला किया था। उन्होंने पीएम के परिवार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद एक कार्यक्रम में पीएम ने नया नारा दिया कि मैं हूं मोदी का परिवार।
पीएम ने कहा कि विपक्ष पूछता है कि मोदी का परिवार कौन है। मैं बताता हूं कि 140 करोड़ देशवासी मेरे परिवार हैं। उनके इस नारा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय व प्रांतीय सभी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे मोदी का परिवार जोड़ लिया।
बिहार में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, सांसद रामकृपाल यादव, रविशंकर प्रसाद सहित सभी नेताओं ने अपने फेसबुक और सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिख लिया।