Saturday 13-Jun-2026

बजट से बमबम हुआ बिहार, नीतीश कुमार बोले- हम खुश हैं...

बजट से बमबम हुआ बिहार, नीतीश कुमार बोले- हम खुश हैं...

पटना, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट 2024 पेश किया। इसे लेकर अब जमकर बयानबाजी हो रही है। खासतौर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से भी इसे लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम नीतीश ने कहा है कि बजट से हम खुश हैं। विशेष दर्जा के लिए हमलोग आंदोलन कर रहे थे। आज जो बोल रहे हैं जब उनकी पार्टी केंद्र में थी तब क्या किए? हम इसके लिए लगातार बोलते रहे हैं। हमने कहा विशेष राज्य जा दर्जा दीजिए या विशेष अधिकार के लिए मदद कीजिए। हम लोगों ने कह दिया था बिहार को मदद करिए उसी में कई चीजों की मदद की घोषणा हुई है।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का पहले बुरा हाल था। अब कितना रास्ता और स्कूल बना है। पटना में कितना हुआ। विशेष राज्य का दर्जा बंद कर दिया गया है तो एक सहायता और विकास के लिए मदद होनी चाहिए. वह हो रहा है। बता दें कि बिहार को भले ही विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, लेकिन केंद्र सरकार ने बजट में कई तोहफे दिए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आम बजट पेश किया जिसमें बिहार को कई तोहफे दिए जाने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार की ओर से बजट में बिहार चार नए एक्सप्रेस-वे बनाने के प्रस्ताव दिए हैं। आम बजट में बिहार में सड़क प्रोजेक्ट के लिए 26 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई है। इसके अलावा 21 हजार करोड़ के पावर प्लांट का भी ऐलान किया गया है।

एक घिसा-पिटा हट है ये बजट, जुमलों की रट है ये बजट; लालू यादव ने बजट पर लिखी कविता

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट से बिहार को निराशा मिली है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि 'आज के बजट ने बिहार के लोगों को फिर निराश किया है। बिहार को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए एक रिवाइवल प्लान की जरूरत थी और जिसके लिए विशेष राज्य के दर्जे के साथ विशेष पैकेज की सख्त जरूरत है। रूटीन आवंटन तथा पूर्व स्वीकृत, निर्धारित व आवंटित योजनाओं को नई सौगात बताने वाले बिहार का अपमान ना करें। पलायन रोकने, प्रदेश का पिछड़ापन हटाने तथा उद्योग धंधों के साथ साथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हम विशेष राज्य के दर्जे की मांग से इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे।

impact add4