Saturday 13-Jun-2026

चिराग पासवान की पार्टी LJPR में होगी टूट? बीजेपी के टच में 3 सांसद, RJD के दावे पर क्या बोली एलजेपीआर?

चिराग पासवान की पार्टी LJPR में होगी टूट? बीजेपी के टच में 3 सांसद, RJD के दावे पर क्या बोली एलजेपीआर?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के सियासी गलियारे में इन दिनों लोजपा-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लेकर जमकर बयानबाजी हो रही है। दरअसल, हाल ही में आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने दावा करते हुए कहा था कि एलजेपी रामविलास के तीन सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं। इसे लेकर अब चिराग पासवान की पार्टी की ओर ने रिएक्शन सामने आया है।

जमुई से सांसद अरुण भारती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि हाल ही में एक राजद के नेता द्वारा हमारे नेता चिराग पासवान जी को उनके साथ मिलकर एनडीए के खिलाफ खड़े होने का एक ऑफर देना इस बात का सबूत है कि राजद हमारे गठबंधन को कमजोर करना चाहता है, ताकि वो अपनी खोई हुई जमीन को वापस पा सके। मुझे पूरा यकीन है कि बिहार की जनता भी राजद की इस राजनीति को समझ चुकी है। जनता विकास चाहती है भ्रम नहीं, जनता विकास चाहती है जंगलराज नहीं।

एलजेपीआर सांसद ने कहा कि आरजेडी की ओर से हमारी पार्टी और एनडीए के बीच भ्रम फैलाने की कई कोशिशें की गई हैं। ये कोशिशें केवल हमारे गठबंधन को कमजोर करने और अपनी डूबती हुई नैया एवं राजनीतिक स्वार्थों को साधने के लिए की जा रही है। हम सभी जानते हैं कि हमारी पार्टी हमेशा से जनता की सेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रही है। हम रामविलास पासवान की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, समर्पित हैं।

impact add5

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3